मेरठ

OMG: पुलिस चौकी पहुंचकर युवक ने मचाया शोर, बोला- मुझे कोरोना है

Highlights -रविवार को आई थी युवक की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट -संक्रमित होने के बाद भी नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस -भर्ती न होने पर युवक पहुंचा पुलिस चौकी और मचाया शोर
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 10:49 AM IST
16j2.jpeg

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग की एक और लापरवाही सामने आई है। विभाग अब कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती नहीं कर रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पर रविवार को बहलीम का जो 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला था। वह रात भर तड़पता रहा। पहले तो देरी से रिपोर्ट आई और उसके बाद रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस भेजकर युवक को भर्ती नहीं कराया।

सोमवार सुबह करीब सात बजे इस युवक ने सोहराब गेट पुलिस चौकी पहुंचकर कोरोना संक्रमित होने का हंगामा कर दिया तो हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद युवक को मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। कोरोना संक्रमित यह युवक इलाज के लिए शोर मचाता हुआ जब पुलिस चौकी पर पहुंचा, तो चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी समझ नहीं पाए कि माजरा क्या है। युवक ने जब शोर मचाकर कहा कि वह कोरोना का मरीज है। उसे सांस लेने में दिक्कत है और बुखार है। लेकिन उसके बाद उसे भर्ती नहीं कराया गया।

युवक की बातें सुनकर पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। सभी इस युवक से दूरी बनाते रहे। दूसरे लोगों से भी कहते रहे कि यह युवक कोरोना मरीज हो सकता है, इसलिए उससे दूर रहो। इस दौरान इलाके की सफाई व्यवस्था भी रोक दी गई। कुछ ही देर में कोरोना संक्रमित युवक की बहन भी वहां पहुंच गई। वह पुलिसकर्मियों से बोली कि उसका भाई बीमार है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एबुंलेस मंगवाकर युवक को कोरोना संक्रमित वार्ड में भेज दिया।

Updated on:
16 Jun 2020, 10:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप