मेरठ

मेरठ में नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां बरसाकर की हत्या, मच गया कोहराम

Highlights शहर के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की घटना स्कूटी से जा रहा था प्रापर्टी डीलर परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2020, 6:00 AM IST
meerut

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की बुधवार की देर शाम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी पर जा रहे जावेद पहलवान को फतेहउल्लापुर रोड पर घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जान बचाने के लिए जावेद पहलवान एक मकान में घुसा जिसके बाद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर जावेद पर गोलियां बरसाते हुए मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना को अंजाम देकर भाग रहे दोनों बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैला हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना लिसाड़ी गेट पुलिस के साथ सीओ कोतवाली भी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जावेद पहलवान का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा था। पुलिस नकाबपोश बदमाशों की तलाश में जुट गई है और जावेद पहलवान के परिवार वालों में जावेद की मौत की सूचना मिलते ही मातम छा गया। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच के दौरान हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आ रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई