संयुक्त मेला समिति नौचंदी की बैठक महापौर सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में हुई और मेले के आयोजन को लेकर लिया गया। 22 मार्च को औपचारिक उद्घाटन के बाद मेला 15 मई से शुरू होगा, जो करीब 15 जून तक चलेगा। नौचंदी मेले में मेरठ और आसपास के ही नहीं, यूपी समेत कई राज्यों से लोग मेला आते हैं। इसको देखते हुए समिति ने नौचंदी मेला 15 मई से शुरू करने का निर्णय लिया। एसीएमओ डा. एसके शर्मा का कहना है कि मेले में काफी लोग आते हैं। शासन का निर्देश है कि सार्वजनिक स्थलों पर 10 से ज्यादा लोगों की भीड़ एकत्र नहीं की जा सकती। सुरक्षा और बचाव की स्थिति में अगले 20 दिन अहम है। इसलिए मेला नौचंदी पर यह निर्णय लिया गया।