मेरठ

पावर लूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, आसपास के मोहल्ले को कराया गया खाली- देखें वीडियाे

  Highlights शार्ट सर्किट के कारण लगी फैक्ट्री में आग आग बुझाने में फायर ब्रिगेड कर्मियों को करना पड़ा परेशानी का सामना आग ने पड़ोस की पावरलूम फैक्ट्री को भी चपेट में लिया

less than 1 minute read
Nov 29, 2019
Feature image

मेरठ। जिले के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित एक पावरलूम फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते बराबर वाली फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। दो पावरलूम की आग बुझाने में फायरब्रिगेड कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पावरलूम फैक्ट्री में आग लगने से मोहल्ले को आनन फानन में खाली करवा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, लिसाड़ी गेट पर उम्र नगर निवासी जोएब की दो पावर लूम फैक्ट्री है। इनमें एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे। तभी आग की चपेट में बराबर वाली फैक्ट्री भी जल गई। आग की लपटें देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गये। दमकल को फोन किया गया, लेकिन काफी देर तक फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके चलते लोगों में गुस्सा था। आग से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। चीफ फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि दमकल की गाडियों को सूचना के बाद ही निकाल दिया गया था, लेकिन सुबह के समय सड़क पर जाम होने के कारण गाडियों को मौके पर पहुंचने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि जिन फैक्ट्रियों में आग लगी वो गली में काफी अंदर थी। जहां पर गाडिय़ों को पहुंचना नामुमकिन था। इसलिए पाइप की सहायता से ही पानी को भीतर पहुंचाया जा सका। तीन फायर गाडिय़ों ने मौके पर काबू पाया गया है।

Published on:
29 Nov 2019 03:16 pm