मेरठ

लूट से पहले बदमाशों की होती थी क्लास, मास्टर माइंड ‘गुरु जी’ भी पुलिस की गिरफ्त में

मेरठ के मवाना में फर्नीचर व्यापारी के मुनीम से लूटे थे तीन लाख, पांच पकड़े गए  
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2018, 4:25 PM IST
meerut

मेरठ। लूट से पहले 'गुरू जी' बदमाशाें को लूट करने की क्लास देेते थे। किस तरह से लूट करनी है कहां करनी है और लूट के दौरान क्या घटित हो सकता है। इन सब की क्लास और जानकारी लेने के बाद ही बदमाश वारदात करने निकलते थे। यह जानकारी लूट के आरोपी बदमाशों के पकडे जाने पर हुई। खुद बदमाशाें ने इसकी जानकारी दी। बदमाशाें का 'गुरू' और मास्टर माइंड विनोद भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मवाना थाना क्षेत्र के किला रोड ततीना मोड़ पर फर्नीचर व्यापारी के मुनीम से तीन लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की 2.40 की नकदी बरामद कर ली गई है।

मवाना कस्बे का है मामला

गौरतलब है कि मवाना कस्बे में मनोज कर्णवाल की कर्णवाल एंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। मनोज अलमारी में प्रयुक्त होने वाली लोहे की शीट सप्लाई करता हैं। कस्बे के प्रीत नगर निवासी उनका मुनीम संजीव एक अप्रैल की शाम को बकाएदारों से रुपये एकत्र कर लौट रहा था। किला रोड ततीना मोड़ पर बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसपी देहात राजेश कुमार ने घटना का खुलासा कर दिया।

लूट करने वाले ये हैं बदमाश

गांव निडावली निवासी अरुण, गांव रामपुर घोरिया निवासी जितेंद्र उर्फ मुन्नू , निडावली निवासी मोनू, गांव कोल निवासी विनोद, मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी गुलजार को गिरफ्तार किया गया है।

मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

इस घटना में निडावली निवासी राशिद पुत्र जान मोहम्मद फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी देहात ने बताया विनोद लूट की वारदात का मास्टरमाइंड है और इन सबके बीच 'गुरू जी' के नाम से लोकप्रिय है। विनोद ने ही मनोज कर्णवाल की फर्म में नौकरी करने वाले गुलजार से संपर्क साधकर रेकी की थी। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। यह गैंग इससे पहले भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस इस मामले की जांच कर ही है कि और किन घटनाओं में गैंग का हाथ है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला