
Firing in Meerut: मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके में एक बदमाश ने मस्जिद में घुसकर मौलाना को गोली मार दी। जानकारी सामने आ रही है कि मौलाना सुबह बच्चों की ऑनलाइन क्लास ले रहे थे तभी बदमाश मस्जिद में घुसे और गोली मार दी।
लिसाड़ी गेट इलाके में बदमाश ने मस्जिद में घुसकर मौलाना को पढ़ाते समय गोली मार दी। मौलाना बच्चों की ऑनलाइन क्लास ले रहे थे। अचानक से बदमाश मस्जिद में घुसे और फायर कर दिया। गोली सर को छूकर निकल गई। बदमाश तचंमा मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। मौलाना को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर मौके पर आए लोगों ने मौलाना को अस्पताल भेजा। गोली मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। चर्चा है कि मौलाना ने किसी बच्चे को डांट दिया था जिस कारण से लड़का गुस्से में था वहीं और भी अलग-अलग तरह की चर्चा लोगों के द्वारा की जा रही है।