मेरठ

UP Board Result 2018: मजदूर की बेटी ने कर दिया कमाल, अब नेहा का है आर्इएएस बनने का ख्वाब

जनपद की हार्इस्कूल की टाॅपर नेहा गुप्ता की मां अनिता ने कहा- आर्इएएस बनाने के लिए मुझे मजदूरी भी करनी पड़ी तो पीछे नहीं हटूंगी  

2 min read
Apr 29, 2018

मेरठ। पिता संतराम गुप्ता शहर से बाहर भवन निर्माणों में मजदूरी करते हैं। जाहिर है, घर में आर्थिक तंगी तो रहेगी। उस पर पांच भार्इ-बहन। दो भाइयों आैर तीन बहनों में नेहा गुप्ता सबसे छोटी है। घर की लाड़ली भी है। अपने घर की स्थिति को बाखूब समझती है। इसलिए नेहा ने दसवीं कक्षा में प्रवेश होते ही ठान ली थी कि वह सबसे अच्छे नंबर लाकर दिखाएगी, लेकिन उसने इतने अच्छे नंबर हासिल किए कि स्कूल में नहीं, बल्कि मेरठ जनपद में हार्इस्कूल में टाॅप कर डाला। गढ़ रोड स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज प्रताप नगर की छात्रा नेहा गुप्ता ने 600 में से 552 अंक अर्जित किए हैं, यानि कुल 92 फीसदी अंक। नेहा के टाॅपर बनने के बाद स्कूल आैर घर में उत्सव सा माहौल है।

ये भी पढ़ें

हाईस्कूल में गरिमा यादव व इंटरमीडिएट में प्रशांत सिंह ने किया जिला टॉप

एेसे की थी नेहा ने तैयारी

संजय विहार निवासी नेहा गुप्ता ने बताया कि वह नाॅर्मली आठ से दस घंटे पढ़ती थी। कोर्इ दिक्कत आती थी तो बड़े भार्इ-बहन उसकी मदद करते थे। एक्जाम के समय में वह 12-13 घंटे तक पढ़ी थी। नेहा ने बताया कि पिता बाहर मजदूरी करते हैं तो वह छुट्टी मिलने पर घर आते हैं। रिजल्ट आने के समय में भी वह शहर में नहीं हैं, उन्हें जब बताया तो वह भी बहुत खुश हैं। हार्इस्कूल का रिजल्ट आने के बाद नेहा के साथ उसकी मां अनिता व बड़ा भार्इ राहुल भी पहुंचे। नेहा के अध्यापक प्रीतपाल ने बताया कि वह अपने आप में रहने वाली बच्ची है। पूरे साल स्कूल में वह सिर्फ पढ़ार्इ की ही बातें करती थी। वह मदद के लिए उसके घर पर भी पढ़ाने जाते थे।

मजदूरी में भी पीछे नहीं हटूंगी

हार्इस्कूल की जनपद टाॅपर नेहा गुप्ता की मां अनिता गुप्ता ने कहा कि नेहा ने कहा है मां बस आर्इएएस मां बनवा दो। घर के सभी लोग चाहते हैं कि नेहा आर्इएएस बने। इसलिए अगर पैसे की कमी हुर्इ तो वह भी मजदूरी करने से पीछे नहीं हटेंगी। नेहा ने कहा कि हार्इस्कूल की पहली सीढ़ी उसने पार कर ली है, उसका सपना आर्इएएस बनने का है, ताकि गरीब लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकूं।

ये भी पढ़ें

Live Update: UP Board Result 2018 बरेली टॉपर्स लिस्ट, लड़कियों ने मारी बाजी
Published on:
29 Apr 2018 05:32 pm
Also Read
View All