मेरठ

Coronavirus: कोरोना के कारण चिकित्सकों के अवकाश रद्द, किसी भी सूरत में नहीं छोड़ पाएंगे मुख्यालय

Highlights मेडिकल कालेज के चिकित्सकों के लिए आया आदेश डीजी चिकित्सा शिक्षा ने भेजा मेडिकल कालेज में पत्र नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए  
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2020, 9:19 AM IST
meerut

मेरठ। कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार सख्त निर्णय ले रही है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कालेजों के चिकित्सकों के अवकाश रद्द करने का आदेश दिया और साथ ही कहा है कि चिकित्सक किसी भी सूरत में मुख्यालय न छोड़ें। डीजी चिकित्सा शिक्षा डा. केके गुप्ता की ओर से एलएलआरएम कालेज मेरठ समेत सभी राजकीय मेडिकल कालेजों को यह आदेश भेजा गया है।

एलएलआरएम कालेज के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता का कहना है कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। मेडिकल कालेेज में एक दर्जन से ज्यादा चिकित्सक अवकाश पर थे, जिन्हें आदेश के बाद तत्काल बुला लिया गया है। मेडिकल कालेज में 132 चिकित्सक और 600 पैरामेडिकल स्टाफ है। अगले आदेश तक सभी के अवकाश रद्द रहेंगे। ये आदेश नॉन क्लीनिकल चिकित्सकों पर भी लागू होगा।

सीएमओ डा. राजकुमार का कहना है कि सभी पीएचसी-सीएचसी के चिकित्सकों के भी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल में भी आदेश मिलने के बाद चिकित्सकों के अवकाश रद्द किए गए। सीएमएस डा. पीके बंसल का कहना है कि कोरोना को लेकर दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां सभी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात है। सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई