मेरठ। कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर सीसीएसयू मेरठ (CCSU Meerut) ने कॉलेजों को एडवाइजरी (advisory) जारी की है। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में मुख्य परीक्षा चल रही है। विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों को शासन की ओर से जारी एडवाइजरी भेज कर उसका पालन करने को कहा है। एडवाइजरी के अनुसार कॉलेजों को परीक्षा से पहले कक्षाओं के डोर नॉब, स्विच, हैंड रेलिंग, मेज, कुर्सी आदि को सैनिटाइजर से साफ कराना होगा। साथ ही बाथरूम को साफ कर उसमें साबुन, सैनिटाइजर व पानी की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। सभी कक्षाओं में टिश्यू पेपर रखने और इस्तेमाल के बाद उनका निस्तारण करने के लिए भी कहा गया है। विवि ने ये भी आदेश जारी कि है कि अगर कालेजों के टायलेट में गंदगी पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।