मेरठ

एनकाउंटर में सवा लाख के इनामी हथियार तस्‍कर को लगी गोली तो दूसरे ने खुद ही उठा दिए हाथ- देखें वीडियो

दिल्ली और मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाने में संयुक्‍त से रूप से की कार्रवाई, दूसरे पर भी था सवा लाख रुपये का इनाम
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2018, 2:10 PM IST
Meerut Police
एनकाउंटर में सवा लाख के इनामी हथियार तस्‍कर को लगी गोली तो दूसरे ने खुद ही उठा दिए हाथ- देखें वीडियो

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में बदमाशों की सफाई के लिए पुलिस ऑपरेशन क्लीन चला रही है। साेमवार रात को मेरठ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर सवा-सवा लाख के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्‍ली पुलिस भी आई थी मेरठ

दिल्ली पुलिस लिसाड़ी गेट के रहने वाले दो इनामी बादमाशों की तलाश में मेरठ आई हुई थी। इसको देखते हुए सोमवार रात को थाना लिसाड़ी गेट पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया लेकिन उन्‍होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। वहीं, दूसरे बदमाश ने सरेंडर कर दिया। घायल बदमाश की पहचान समीर के रूप में हुई है। उसके साथी का नाम फुरकान है।

अवैध हथियारों की करते हैं तस्‍करी

एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है क‍ि दोनों बदमाश लिसाड़ी गेट के निवासी हैं, जो दिल्ली और यूपी में अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। दिल्ली से यूपी तक इन दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली में इन बदमाशों पर एक लाख और मेरठ में इन पर 25 हजार रुपये का इनाम था। बदमाशों के पास से एक स्कूटी और तमंचा बरामद हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला