8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालिंजर के किले में मेले के दौरान लगी आग, मची भगदड़

ऐतिहासिक किले में आज उस समय हड़कंप व भदगढ़ मच गई जब किले के ऊपर के जंगल में अचानक आग लग गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 27 Nov 2018, 1:50 PM IST

Fire in kalinjar fort banda up

कालिंजर के किले में मेले के दौरान लगी आग, मची भगदड़

बांदा. प्राचीनकाल से पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर कालिंजर महोत्सव की जिले में धूम है, रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु कालिंजर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं और महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनी का लुत्फ उठा रहे हैं। इस ऐतिहासिक किले में आज उस समय हड़कंप व भदगढ़ मच गई जब किले के ऊपर के जंगल में अचानक आग लग गई। हवा के झोके से आग बढ़ती गई। दर्शनार्थियों ने लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाई।

हवा के झोखे ने बढ़ाई आग

बता दें कि की बांदा शहर से 60 किलोमीटर की दूरी पर कालिंजर का ऐतिहासिक किला है। जिसमें हर वर्ष 22 से 27 नवम्बर तक कालिंजर महोत्सव का आयोजन होता है, जिसमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश क्षेत्र के लोग कालिंजर आते हैं। 2003 के बाद इस वर्ष बहुत ही धूमधाम के साथ यह महोत्सव मनाया जा रहा है और आस पास के लोगों में भारी खुशी देखने को मिल रही थी, तभी कालिंजर के किले के ऊपर के जंगली क्षेत्र में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते चारों तरफ आग फ़ैल गई। आग लगने से किले में भदगढ़ मच गई। लोग चारो तरफ भागने लगे। हवा के झोखे से आग बढ़ गई और लगभग चार घंटे तक आग लगी रही। दर्शनार्थियों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

फायर-ब्रिगेड की गाड़ी किले तक नहीं पहुंच सकी

आग की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए लेकिन किला काफी ऊंचाई में होने की वजह से फायर-ब्रिगेड की गाड़ी किले तक नहीं पहुंच पाई, जिस पर कई घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर दर्शनार्थियों ने प्रशासन द्धारा पीने के पानी का इंतजाम किए गए पानी के टैंकर से आग बुझाई।