मेरठ

‘किशोरी ने मामा से लगाई गुहार, कहा- मुझे यहां से ले जाओ, वरना पापा मार देंगे’, लड़कों से फोन पर बात करती थी बेटी, मां-बाप ने कर दी हत्या

Meerut Crime News: यूपी के मेरठ में एक पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 17 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
2 min read
May 27, 2026
Father Killed Daughter In Meerut
पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी (फोटो- AI जनरेटेड)

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी 17 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए दंपति ने गुपचुप तरीके से रात के अंधेरे में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी के मामा की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में वारदात की पोल खुल गई।

फोन पर लड़कों से बात करती थी बेटी, इसलिए मार डाला

कानपुर की यह खौफनाक घटना भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम सोसायटी की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता कपिल भारद्वाज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी खुशी बहुत ज्यादा मोबाइल चलाती थी और लड़कों से बात करती थी। स्कूल से भी अक्सर उसकी शिकायतें आती थीं। इसी बात से नाराज होकर उसने बेटी का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

झूठ बोलकर शव को ठिकाने लगाया

किशोरी की हत्या के बाद आरोपियों ने बहुत ही शातिर तरीके से शव को ठिकाने लगाया। आरोपियों ने हत्या के बाद सोसायटी के लोगों से कहा कि खुशी के पेट में तेज दर्द है और उसे तुरंत अस्पताल ले जा रहे हैं। इसके बाद वे सीधा ब्रजघाट पहुंचे और बिना किसी को बताए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों ने पूरी घटना की किसी को भनक तक नही लगने दी।

मरने से पहले किशोरी ने कहा- मुझे बचा लो, सामने आई रिकॉर्डिंग

कानपुर में हुए हत्याकांड की एक ऑडियो क्लिप सामने आई है। हत्या से कुछ समय पहले खुशी ने अपनी मौसी से फोन पर बात की थी। रिकॉर्डिंग में खुशी रोते हुए कह रही है कि मामा से कह दो, वह मुझे यहां से ले जाएं। वरना ये लोग मुझे पक्का मार देंगे।

किशोकी की मां की मौत पर भी उठा सवाल

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि संपत्ति में हिस्सा न देना पड़े, इसके चलते खुशी की हत्या की गई है। चार साल पहले सौतेली मां पिंकी के बेटे के जन्म के बाद से ही खुशी का उत्पीड़न किया जा रहा था। साल 2017 में खुशी की सगी मां प्रीति की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। जिसे कपिल ने बेड से गिरना बताया था। शुशी की मौत के बाद उसके मामा ने अपनी बहन की मौत पर भी हत्या का शक जताया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
27 May 2026 07:18 pm
Published on:
27 May 2026 07:18 pm