मेरठ

इस बहाने से बदमाशों ने लड़की को बंधक बनाकर की लूटपाट, आप भी रहें सावधान

मेरठ के मवाना में बदमाशों ने वीडियोग्राफर के घर पर दिया वारदात को अंजाम
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 3:00 PM IST
meerut police
इस बहाने से बदमाशों ने लड़की को बंधक बनाकर की लूटपाट, आप भी रहें सावधान

मेरठ। भले ही उत्‍तर प्रदेश पुलिस एनकाउंटर मोड पर हो लेकिन अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बदमाश बेखौफ होकर लगातार वारदातों का अंजाम दे रहे हैं। मेरठ में सोमवार को बदमाश दिनदहाड़े एक घर में घुस गए। वहां उन्‍होंने लड़की को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर घर में लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों के लूट करने के तरीके ने सबको सकते में डाल दिया है। इस वारतदा के लोगों को काफी संभलकर रहने की जरूरत है।

घर में अकेली थी लड़की

मामला मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के काबली गेट पक्का तालाब कॉलोनी का है। वहां रहने वाले नीरज वीडियो मिक्सिंग का काम करते हैं। वह शादियों में वीडियोग्राफी करते हैं। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ गए हुए थे। उसी वक्त मौका पाकर बदमाशों ने घर में नीरज की बेटी हर्षिता को बंधक बना लिया और तिजोरी में रखे रुपये और ज्वेलरी लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद हर्षिता घर के बाहर आई और पड़ोस में रहने वाले लोगों को सूचना दी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने 100 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। इसके बाद परिवार के लोगों ने ही हर्षिता के माता-पिता को सूचना दी। फिर थाने में जाकर परिवार के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस तरह घुसे घर में

मकान मालिक की बेटी हर्षिता ने बताया कि जब वह गेट खोलने आई तो बदमाशों ने उससे प्यार से पूछा, तुम्हारे पापा कहां हैं। उसने यह बोल दिया कि वह घर में नहीं हैं। इस पर बदमाशों ने कहा, हमें पैसे देने हैं गेट खोल दो। इसके बाद उसने गेट खोल दिया और उनको बैठने के लिए कहा। जब वे बैठ गए तो वह अंदर जाकर 10000 रुपये ले आई और उनको दे दिए। इसके बाद उन्‍होंने उससे लिखकर देने को कहा कि उसने रुपये जमा कर दिए। उसने इंग्लिश में उनको लिखकर दिया तो बदमाशों ने उससे यह हिंदी में लिखकर देने को कहा। फिर उन्‍होंने उससे पानी मंगवाया। जब वह लड़की पानी लेकर आई तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने पहले तो कमरे में रखे कैमरे लूटे और फिर उसे ऊपर ले गए। वहां उन्‍होंने अलमारी में रखे नगदी व गहने भी लूट लिए। इसके बाद वे उसे धमकी देते हुए भाग गए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला