2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर महोत्‍सव में अचानक इतनी तेज चलने लगा झूला, जानिए फिर क्‍या हुआ उसके बाद

भाजपा के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने किया था इस मेले का उद्घाटन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Jun 2018, 10:11 AM IST

saharanpur mahotsav

सहारनपुर महोत्‍सव में टूटा झूला, युवती व महिला घायल

सहारनपुर। जनपद में चल रहे सहारनपुर महोत्‍सव में सोमवार रात को झूला टूटने से महिला व युवती घायल हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे के समय महोत्‍सव में काफी भीड़ थी। आपको बता दें कि जिले में इस समय सहारनपुर महोत्‍सव चल रहा है। भाजपा के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने इस मेले का उद्घाटन किया था।

देखें वीडियो- हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर

तेज घूमने लगा झूला

सोमवार देर रात करीब 12 बजे अचानक चलते झूले का गियर टायर पंक्चर होने से दुर्घटना हो गई। टायर फटने से ऑपरेटर डर गया और चलते हुए झूले को छोड़कर भाग गया। ऑपरेटर के भाग जाने के बाद झूला फ्री होकर घूमने लगा। इसको रोकने के लिए रैपिड एक्‍शन फोर्स (आरएएफ) के जवान, नागरिक सुरक्षा के वार्डन और जनकपुरी थाने के एक सिपाही लग गए। उनकी कोशिशों से इसे रोका जा सका नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर:यूपी में गो हत्या के आरोप में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, 25 के खिलाफ केस दर्ज

IMAGE CREDIT: shivmani tyagi

महिला व युवती घायल

सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सीओ मुकेश मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वहां दुर्घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इस बीच वे अस्‍पताल भी गए और घायलों का हालचाल जाना। एसपी सिटी ने झूले को सील करने के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे में शबनम (30) पत्‍नी अनीस निवासी नुमाइश कैंप और अफसाना (18) बेटी मोहम्मद हनीफ घायल हो गईं। दोनों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:देवी दर्शन से लौटते समय इस बड़े भाजपा नेता की कार डीसीएम से टकराई, पार्षद समेत पत्नीु व दामाद की मौत

लोगों में दहशत

वहीं, हादसा होने से झूला झूल रहे लोगों में दहशत की वजह से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आनन-फानन में झूले बंद कराए गए। सुरक्षाकर्मियों ने दुर्घटना होने की आशंका के चलते झूला संचालक को पहले ही सचेत किया था। झूले में तकनीकी खराबी थी लेकिन पैसों के लालच में झूला संचालक ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। तकनीकी खराबी होने के बावजूद उसे झूला चलाना शुरू कर दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार पर DGP हुए सख्त, यहां इंसपेक्टर समेत एक दर्जन पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई

चलते झूले से कूदे कुछ लोग

टायर फटते ही झूला झूल रहे पुरुष महिलाएं और बच्चे घबरा गए। हालात उस समय और अधिक खराब हो गए जब झूले को छोड़कर ऑपरेटर भाग गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवियों ने इस झूले को रोक लिया। इस दौरान लोग बेहद घबरा गए थे। कुछ ने तो चलते हुए झूले से ही छलांग लगा दी थी।

यह भी पढ़ें: हजारों की संख्या में लोग पढ़ रहे थे नमाज, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दौड़ पड़े पुलिस अफसर और फिर उन्हें किया गया सम्मानित

नट बोल्‍ट खुले थे झूले के

घायल महिला के परिजन मोहम्‍मद अनीस का कहना है कि झूले में उनकी पत्‍नी, बहन और बेटी बैठी थी। झूला टूटने से इन्‍हें चोट लगी है। डॉक्‍टरों ने कहा है कि छाती में चोट लगी है। वहीं, मेले में तैनात नीरज कुमार का कहना है कि उन्‍होंने झूले वाले को झूला रोकने को कहा था। उसमें कुछ नट-बोल्‍ट खुले थे। दो-तीन चक्‍कर के बाद यह हादसा हुआ। टायर फटने से झूला अनियंत्रित हो गया था। इसके बाद झूले वाला भाग गया। इससे झूले की रफ्तार बढ़ गई। फिर लोगों ने ब्रेक लगाकर और मैन्‍युअली तरीके से झूले को रोका। इस बीच एक-दो लोग झूले से कूद गए।