मेरठ

आसाराम प्रकरण से चर्चा में आई दीवान समूह की बहू, नेहा ने पति पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप

दीवान समूह की बहू नेहा दीवान ने पति अजय दीवान पर चाय में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। नेहा आसाराम के बेटे नारायण साईं की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आई थी।

2 min read
Mar 01, 2023

मेरठ के दीवान समूह की बहू नेहा दीवान 2013 में पूरे देश में चर्चा में आ गई थीं। चर्चा में आने का कारण था आसाराम के बेटे नारायण साईं, जो पांच लाख रुपए का इनामी फरार था।

नारायण सांई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय जो कार नारायण सांई से बरामद हुई थी वह नेहा के नाम से रजिस्टर्ड थी। उस दौरान इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। उसके बाद से नेहा और पति अजय कोई सामने नहीं आए थे।

पति पर चाय में जहर देकर मारने का आरोप
उद्योगपति अजय दीवान पर अब पत्नी नेहा दीवान को चाय में जहर देकर मारने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि जहरीली चाय पीने के बाद नेहा की हालत खराब हुई और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नेहा दीवान ने पति अजय दीवान के खिलाफ मेरठ के थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नेहा दीवान और अजय दीवान की 2002 में शादी हुई थी। उसके बाद से ही दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा है।

अजय दीवान पर शराब का आदी होने का आरोप
आरोप है कि अजय दीवान शराब पीने का आदी है। वह नशे में धुत्त रहता है। शराब के नशे में पत्नी नेहा के साथ मारपीट करता है। नेहा ने बताया कि 22 फरवरी को उसको अजय ने चाय में मिलाकर जहर दिया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 328 में केस दर्ज कर लिया है।

हालांकि अभी नेहा का कहना है कि वो जागृति विहार स्थित दीवान पब्लिक स्कूल चला रही है। जबकि पति अजय दीवान दिल्ली रोड स्थित दीवान इंटरनेशनल स्कूल का संचालन करते हैं।

उनके पति अजय नशे के लती हैं। वो नशे की हालत में मारपीट करता है। एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
01 Mar 2023 04:08 pm
Published on:
01 Mar 2023 01:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर