31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सट्टा किंग और गांजा तस्कर से परेशान लोगों ने घरों में लगाए पलायन के पोस्टर

मेरठ में सट्टा किंग और गांजा तस्कर लोग परेशान हैं। परेशान लोगों ने घरों में पलायन के पोस्टर लगाए हैं।  

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Feb 27, 2023

सट्टा किंग और गांजा तस्कर से परेशान लोगों ने घरों में लगाए पलायन के पोस्टर

दहशत में आकर लोगों ने घरों में लगाए पलायन के पोस्टर।

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन में एक सट्टा किंग और गांजा तस्कर से परेशान होकर लोग पलायन कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सट्टा खिलाने वाले और गांजा तस्कर से वो परेशान है। इसलिए उन्होंने अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर लगाए हैं।


यह भी पढ़ें : सुहागरात पर खुला दूल्हे का राज तो दुल्हन के उड़े होश, ससुराल से मायके तक हड़कंप

स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने पहले पुलिस से इस बारे में शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि अब या तो सट्टा किंग गांजा तस्कर मोहल्ले में रहेगा या फिर वो।


यह भी पढ़ें : चार बीघा जमीन के लिए नाती ने लोहे की मूसली से किया दादी का कत्ल

सट्टा किंग गांजा तस्कर के घर अपराधिक किस्म के लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार राय ने चौकी थाना पुलिस को इस बाबत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद भी चौकी प्रभारी ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तस्कर लगातार इलाके में छोटे-छोटे मासूम बच्चों को सट्टे और गांजे की लत लगा रहा है। इससे इलाके के बच्चे बिगड़ रहे हैं।