26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार बीघा जमीन के लिए नाती ने लोहे की मूसली से किया दादी का कत्ल

जिस दादी ने नाती को पाल पोलकर बड़ा किया। उसी नाती ने चार बीघा जमीन के लिए लोहे की मूसली से दादी का कत्ल कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 26 Feb 2023, 6:43 PM IST

चार बीघा जमीन के लिए नाती ने लोहे की मूसली से किया दादी का कत्ल

बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद घर में मौजूद ग्रामीण और रिश्तेदार।

घटना बुलंदशहर जिले के थाना पहासू क्षेत्र के गांव जटौला की है। जहां पर जमीन के विवाद को लेकर नाती ने लोहे की मूसली से 85 साल की दादी पर की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें : शराबी पतियों से परेशान महिलाओं ने ठेके के सेल्समैन को डंडा लेकर दौड़ाया, लगवाई उठक-बैठक

मामले में मृतका के छोटे बेटे की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।


मायके में रहती थी बुजुर्ग महिला
गांव जटौला निवासी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी मां ज्ञानदेवी शादी के बाद से पहासू के जटौला गांव में अपने मायके में रहती थी। उसकी मां जमीन की देखरेख के लिए रहती थी।

यह भी पढ़ें : सुहागरात पर खुला दूल्हे का राज तो दुल्हन के उड़े होश, ससुराल से मायके तक हड़कंप

गांव में वह अपने बड़े भाई हरीश चंद व मां के साथ रहता है। बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश मूलरूप से हाथरस के गांव बोनाई के रहने वाले थे। जहां पर पीड़ित का बड़ा भाई महेश और मुनेश रहते थे।

वर्तमान में महेश परिवार के साथ हाथरस में और सबसे छोटा भाई मुनेश गाजियाबाद में रहता है। जटौला गांव में हरिशचंद्र अपने परिवार के साथ अलग मकान में और पीड़ित सुरेश चंद्र, मां ज्ञानदेवी के साथ अकेला रहता था। हाथरस में उनकी पैतृक जमीन है। जिसमें ज्ञान देवी का पांचवां हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : Video: कोल्ड स्टोर धमाके में घायल तीन की हालत गंभीर, सात की हो चुकी है मौत

जो करीब चार बीघा है। ज्ञानदेवी जमीन के बेचने की तैयारी की जा रही थी। ज्ञान देवी अपने हिस्से की जमीन अपने देवर राधेश्याम को बेच रही थीं। मगर, महेश का बेटा पंकज विरोध कर रहा था। वह जमीन को अधिक दाम में बिकवाने की बात कह रहा था।

इसी बात को लेकर का दादी से जमीन बेचने और खरीदने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद उसने दादी की लोहे की मुसली से हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें :

लहूलुहान हालत में पड़ी थी बुजुर्ग महिला
सुरेश ने अंदर जाकर देखा को उसकी मां ज्ञान देवी लहूलूहान अवस्था में पड़ी थी। उसने शोर मचाया और अन्य लोगों को बुलाया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वृद्धा को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग