10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में राखी की दुकान में छिपाकर रखा था 400 किलो विस्फोटक, दो जगह छापेमारी, एक आरोपी हिरासत में

Meerut Firecracker News: मेरठ में दिवाली से पहले पुलिस ने दो जगह छापेमारी कर करीब 400 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की। लाला का बाजार में यह सामग्री राखी की दुकान में छिपाकर रखी गई थी। एक आरोपी हिरासत में लिया गया।
2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Ankit Sai

Sep 10, 2026

Meerut Explosive Materials

मेरठ में 400 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की (AI Photo)

Meerut Explosive Materials: मेरठ में दिवाली से पहले पटाखे बनाने के लिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेरठ शहर के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर करीब 400 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की। यह सामग्री देहलीगेट के लाला का बाजार और रेलवे रोड थाना क्षेत्र के केसरगंज से मिली। खास बात यह है कि लाला का बाजार स्थित एक राखी की दुकान में विस्फोटक छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने सामग्री मंगाने वाले गौरव मोहन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मुखबिर की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक बड़ी मात्रा में पहुंचाया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गईं। जांच के दौरान दो ठिकानों की जानकारी सामने आई। इनमें एक देहलीगेट के लाला का बाजार और दूसरा रेलवे रोड थाना क्षेत्र का केसरगंज था।

बुधवार को सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने लाला का बाजार स्थित एक कॉम्प्लेक्स को घेर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक राखी की दुकान में बड़ी मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखा गया है।

राखी की दुकान से मिले कई कट्टे

पुलिस टीमों ने कॉम्प्लेक्स में तलाशी अभियान शुरू किया। एक दुकान की तलाशी के दौरान कई कट्टे बरामद किए गए। इन कट्टों में विस्फोटक भरा हुआ था। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया। इसी दौरान पुलिस की दूसरी टीम ने रेलवे रोड थाना क्षेत्र के केसरगंज में छापा मारा। यहां भी पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक मिश्रण मिला। दोनों जगहों से बरामद सामग्री की शुरुआती कुल मात्रा करीब 400 किलोग्राम बताई जा रही है।

पूछताछ में सामने आई पटाखे बनाने की बात

पुलिस ने विस्फोटक सामग्री मंगाने वाले गौरव को हिरासत में लिया है। पूछताछ में गौरव ने बताया कि यह सामग्री पटाखे बनाने के लिए मंगाई गई थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री कहां से मंगाई गई और इसे किन जगहों पर रखा जाना था। पुलिस के मुताबिक, इतनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का किसी हादसे की चपेट में आना आसपास के लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता था।

रोहटा में पटाखा फैक्टरी पर भी छापा

मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर स्थित एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम पर भी पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापा मारा। यहां लाखों रुपये के माल को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील किया गया। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर दहिया धर्मकांटे के सामने स्थित गोदाम में यह कार्रवाई हुई।