9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: मौसेरे भाई के साथ सेल्फी लेते समय नदी में गिरा 12वीं का छात्र, 22 घंटे बाद मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

Gonda News: गोंडा के मनकापुर में बिसुही नदी के अमघटी पुल के पास सेल्फी लेते समय 12वीं का छात्र मोहम्मद कैफ नदी में गिर गया। मंगलवार दोपहर हुए हादसे के बाद पुलिस और SDRF ने तलाश शुरू की। करीब 22 घंटे बाद बुधवार को छात्र का शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
2 min read
Google source verification
gonda

घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़ फोटो सोर्स महेंद्र

Gonda News: गोंडा में सेल्फी लेने के दौरान एक 12वीं के छात्र की बिसुही नदी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर मौसेरे भाई के साथ अमघटी पुल के पास तस्वीर लेते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। वह नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाश शुरू की। करीब 22 घंटे बाद बुधवार सुबह छात्र का शव नदी से बरामद हुआ।

गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र में सेल्फी लेने के दौरान हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मंगलवार दोपहर अमघटी पुल के पास 19 वर्षीय मोहम्मद कैफ अपने मौसेरे भाई जिया के साथ बिसुही नदी के किनारे था। दोनों वहां सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक कैफ का पैर फिसल गया। वह नदी के गहरे पानी में जा गिरा। कैफ को नदी में गिरता देख जिया घबरा गया। उसने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मनकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
बलरामपुर के सादुल्लाह नगर थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।

22 घंटे बाद नदी से शव बरामद

नदी में छात्र की तलाश के लिए मंगलवार से ही अभियान शुरू कर दिया गया था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम काफी देर तक नदी में संभावित स्थानों पर तलाश करती रही। करीब 22 घंटे तक चले प्रयास के बाद बुधवार को कैफ का शव बरामद किया जा सका। शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, वहां मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ननिहाल में रहकर करता था पढ़ाई

मोहम्मद कैफ मूल रूप से गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र की काजीपुर ग्राम पंचायत के कोल्हमपुर गांव का रहने वाला था। बताया गया कि बचपन से ही वह बलरामपुर के सादुल्लाह नगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। वह हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। कैफ तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई मोहम्मद हुसैन की उम्र 14 साल और सबसे छोटे भाई मोहम्मद हम्मान की उम्र 10 साल है। परिवार को कैफ से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन एक हादसे ने सब कुछ बदल दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस और तहसील प्रशासन के लोग रहे मौजूद

शव बरामद होने की सूचना मिलने के बाद मनकापुर तहसील के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी जा रही है। मनकापुर कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र मंगलवार को नदी में डूबा था। बुधवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।