बंद होने के करीब दस महीने बाद फिर शुरू हुआ मेरठ का यह आलीशान होटल
मेरठ। गढ़ रोड स्थित मेरठ का होटल 'हारमनी इन'। जिस पर देश के कई चीजों का प्रभाव पड़ा। करीब दस महीनों तक अंधेरे में रहने के बाद एक बार फिर से होटल दूधिया रोशनी से नहा उठा। नोटबंदी का शिकार हुआ यह होटल कई महीने तक कानून और बंदिशों की मार झेलता हुआ खड़ा रहा था। आज यह अपने चहेते लोगों के लिए फिर से नए लुक और गेटअप में शानदार तरीके से बनकर तैयार हो गया है।
इस बार यह उदयपुरी किले के बेहतर नमूने के रूप में लोगों के स्वागत के लिए तैयार है। उदयपुरी किले के बेहतरीन नमूने के रूप में तैयार हुए इस होटल का शुभारंभ नए सज-धज के साथ इस होटल को आतंकियों के हमले का शिकार हुए मुंबई के होटल ताज और उदयपुर के किले का मिलाजुला रूप देकर तैयार किया गया है। शाम होते ही जब दूधिया और सोने की लाइट इस होटल पर पड़ती है तो इसकी आभा देखते ही बनती है। यह होटल लोगों को अपनी इस बनावट के कारण ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। होटल बुधवार से आम लोगों के लिए खुल गया।
इसलिए बंद हुआ था होटल 'हारमनी इन'
बताते चलें कि होटल 'हारमनी इन' के मालिक हिमांशु पुरी ने पेट्रोल पंप को बंदकर इस होटल का निर्माण करवाया था। होटल निर्माण के बाद से ही होटल मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी तेजी से प्रसिद्ध हो गया था, लेकिन समय ने करवट बदली और नोटबंदी के मझधार में होटल फंसा। जिसमें होटल मालिक हिमांशु पुरी करोड़ों-अरबों के कर्जदार हो गए। जिसके चलते वे बिना किसी को बताए रातो-रात अपने घर से अज्ञात स्थान पर चले गए थे। तभी से होटल में ताला बंद हो गया था। कानूनी दांवपेंच के बाद होटल को हिमांशु के दोस्त नवीन अरोड़ा ने ले लिया और इसको पुनः शुरू कराया।