मेरठ

Meerut : ससुराल से अपहरण कर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गंगनहर में फेंका

दरिंदों ने मारने की नीयत से गंगनगर में फेंका अभी तक आराेपियाे का नहीं लगा काेई सुराग

2 min read
Jul 20, 2020
meerut

मेरठ ( meerut crime news ) विवाहिता का ससुराल से अपहरण कर उसके साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। दुष्कर्म के बाद आरोपी, विवाहिता को गंगनगर में फेंककर फरार हो गए।

बदहवास विवाहिता ने किसी तरह गंगनहर से निकलकर अपनी जान बचाई और पास ही खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद घटना ( meerut crime) का पता चल सका। पीड़िता के पास मदद के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। महिला से सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिली तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

मामला थाना सरधना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पीडिता ने बताया कि उसकी मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है। रविवार देर रात उसका ससुराल के घर से अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद आरोपियों ने उसके साथ पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अटेरना पुल के पास गंगनहर में फेंक गए। किसी तरह वह बाहर निकली, पास में ही खेत में दो युवक काम कर रहे थे जिन्हें देखकर उसने आवाज लगाई। दोनों युवकों को उसने बताया कि, उसका अपहरण कर लिया गया था। इस दौरान पीड़िता ने आपबीती भी बताई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लगने पर सरधना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सीएचसी ले गई।

थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से फोन पर बात की। पीड़ित महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी छह माह पूर्व बुढ़ाना क्षेत्र के गांव गुढ़ाना में हुई थी। वह ससुराल से ही रविवार रात में करीब 11 बजे लापता हुई थी। यह भी बताया कि ससुराल वालों का रात में फोन आया था। सीओ जितेद्र सरगम का कहना है कि अभी मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
20 Jul 2020 04:42 pm
Published on:
20 Jul 2020 04:18 pm
Also Read
View All