मेरठ

मोनू का सोनू की बीवी से और सोनू का मोनू की पत्नी से था अफेयर, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ ये कांड

Meerut Crime News : मेरठ के परीक्षितगढ़ में रिश्तों के मकड़जाल ने ली जान! प्रेमी सोनू ने अपनी प्रेमिका गुलफशा की हत्या कर दी। पति और पड़ोसी की पत्नी के बीच संबंधों और ब्लैकमेलिंग से उपजी इस खौफनाक कहानी का पुलिस ने किया खुलासा।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2026, 7:01 PM IST
Feature image
खेत में निरीक्षण करते हुए, PC-Patrika

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खुंटी गांव में अवैध संबंधों, ब्लैकमेलिंग और बदले की भावना ने एक खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया। 2 मई 2026 की सुबह खेतों में 30 वर्षीय महिला गुलफशां का शव मिला। उसके चेहरे और शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात हमलावर का मामला लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच ने रिश्तों के गंदे जाल को उजागर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गुलफशां की हत्या उसके ही पड़ोसी और प्रेमी सोनू (36 वर्ष) ने की। सोनू पुत्र तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल बलकटी (गंडासा) भी बरामद कर ली गई है।

रिश्तों के मकड़जाल में उलझी पुलिस

जांच में सामने आया कि गांव में दो पड़ोसी परिवारों के बीच आपसी संबंधों का गहरा जाल बिछा हुआ था। गुलफशां के पति मोनू गुर्जर का सोनू की पत्नी मीनाक्षी के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। वहीं गुलफशा खुद सोनू से प्रेम संबंध बनाए हुए थी। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था।

मोनू ने मीनाक्षी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। गुलफशा ने इसी वीडियो का इस्तेमाल सोनू को ब्लैकमेल करने के लिए किया। वह सोनू से पैसे की मांग करती थी और वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी। सोनू लगातार इस ब्लैकमेलिंग से परेशान था। जब गुलफशा ने फिर पैसे मांगे और धमकी दी, तो सोनू ने गुस्से में आकर उसकी हत्या का फैसला कर लिया।

बर्बर हत्या और फरार होने की कोशिश

2 मई की सुबह सोनू ने गुलफशां को खेतों में बुलाया। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुलफशां ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन सोनू ने बलकटी से उसके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गुलफशा मौके पर ही मौत की शिकार हो गई। सोनू हथियार फेंककर फरार हो गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और स्थानीय पूछताछ के आधार पर सोनू को चिन्हित किया। सख्त पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि यह हत्या ब्लैकमेलिंग और अवैध संबंधों की जटिलता से उपजी है।

यह घटना पूरे गांव में सनसनी फैलाए हुए है। लोग दोस्ती और पड़ोस की आड़ में चल रहे इस गंदे खेल से हैरान हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद की खबरें थीं। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं पर भी नजर रखे हुए है।

Updated on:
4 May 2026, 7:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला