मेरठ

होटल में पुलिस ने छापा मारा तो इस हाल में मिले सात युवक-तीन युवतियां, मच गर्इ अफरातफरी

स्कूल की ड्रेस में पहुंची थी युवतियां, चेतावनी देकर छोड़ा
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2018, 11:34 AM IST
meerut
होटल में पुलिस ने छापा मारा तो इस हाल में मिले सात युवक- तीन युवतियां, मच गर्इ अफरातफरी

मेरठ। नेशनल हाइवे-58 के एक होटल में कुछ युवक आैर युवतियों के इकट्ठा होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो होटल में अफरातफरी मच गर्इ। पुलिस ने यहां का रजिस्टर चेक किया तो यह भी आधा-अधूरा मिला। जब होटल के अंदर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो यहां सात युवक आैर तीन युवतियां मिले। ये जिस हालत में थे तो पुलिस ने इन्हें लेकर थाना टीपी नगर पुलिस चौकी लेकर पहुंच गर्इ। युवतियों को तो पुलिस ने यहीं से छोड़ दिया, युवकों को थाने लार्इ पुलिस ने शांतिभंग का चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवार्इ से हाइवे आैर आसपास के होटलों में अफरातफरी मची रही।

टेबिल के नीचे घुस गए युवक-युवतियां

थाना टीपी नगर क्षेत्र में हाइवे के एक होटल पर पुलिस ने छापा मारा। यहां पुलिस को कर्इ युवक-युवतियां इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब यहां पहुंची तो यहां मौजूद युवक-युवतियां मेजों के नीचे छिप गए। यहां युवतियां स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस ने रजिस्टर चेक किया तो वह भी आधा-अधूरा था। होटल पर छापा लगने के बाद पुलिस अफसरों के थाना पुलिस के पास फोन घनघनाने लगे। पुलिस होटल मैनेजर समेत दर्जनभर युवक-युवतियों को लेकर पुलिस चौकी ले आयी। कर्इ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवतियों के नाम व पते लेकर पुलिस चौकी ले जाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि मैनेजर आैर युवकों को शांतिभंग में चालान कर दिया। इस मामले को रफा-दफा करने की भी पूरी कोशिश की गर्इ। एसआे टीपी नगर डालचंद का कहना है कि होटल में हंगामे आैर मारपीट की सूचना पर छापा मारा था। मौके से सात युवक आैर तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया था। बाद में युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला