8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking- मेरठ: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया इरशाद, दरोगा घायल

मेरठ के सरधना में गौतस्‍करों और पुलिस में हुई मुठभेड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Nov 2018, 2:48 PM IST

Meerut Police

Big Breaking- मेरठ: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया इरशाद, दरोगा घायल

मेरठ। जनपद में मंगलवार को दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच एक और मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई जबकि अन्य बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, बदमाशों द्वारा फायिरंग में एक दरोगा भी घायल हो गया है। पुलिसकर्मी को भी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:पुलिस के घेरे में लाल टी-शर्ट पहने यह शख्‍स पहुंचा कोर्ट तो लग गई भीड़

IMAGE CREDIT: Patrika

गौतस्‍करों से हुइ्र मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह दिन निकलते ही सरधना थाना इलाके के जसड़ मार्ग पर पुलिस की गौतस्‍करों से मुठभेड़ हो गई। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है क‍ि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया। उन्‍हें शक था कि वे गौतस्‍कर थे। बदमाशों ने गाड़ी नहीं रोकी और फायरिंग करते हुए भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने उन्‍हें घेर लिया। जवाबी फायरिंग में इरशाद निवासी मुजफ्फरनगर को गोली लगी, वहीं दरोगा ओमप्रकाश भी घायल हो गए। घायल बदमाश को कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस गौतस्‍कारों की गाड़ी को कब्‍जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: बिजली चोरों ने पुलिसकर्मियों पर किया फायर और पथराव, नाबालिग लड़की व दरोगा घायल

IMAGE CREDIT: Patrika