8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: बिजली चोरों ने पुलिसकर्मियों पर किया फायर और पथराव, नाबालिग लड़की व दरोगा घायल- देखें वीडियो

बुलंदशहर के सिकंद्राबाद क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के इरादे से गए विद्युत विभाग के कर्मियों को भी पीटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Nov 2018, 10:53 AM IST

Bulandshahr

बड़ी खबर: बिजली चोरों ने पुलिसकर्मियों पर किया फायर और पथराव, नाबालिग लड़की व दरोगा घायल

बुलंदशहर। सिकंदराबाद में सोमवार रात को बिजली चोरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उन्‍हाेंने पुलिसकर्मियों पर पथराव तक किया। फायरिंग में एक बच्ची भी घायल हुई है, जबकि पथराव में एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:पुलिस के घेरे में लाल टी-शर्ट पहने यह शख्‍स पहुंचा कोर्ट तो लग गई भीड़

बिजली चोरों को पकड़ने गई थी टीम

दरअसल, सोमवार सुबह विद्युत विभाग की टीम सिकंद्राबाद के एक मोहल्ले में बिजली चोरी को रोकने के इरादे से गई थी। टीम बिजली चोरों को भी पकड़ने गई थी। क्षेत्र में विद्युत चोरी पकड़ में आते ही लोग बिजली विभाग की टीम पर ही हावी हो गए और उन्हें मारपीट कर भगा दिया। साथ ही सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। इसके बाद गिजली विभाग के कर्मियों ने एसडीओ कार्यालय पर आकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्‍होंने अधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर लिखवाने के बाद दोषी लोगों को पकड़ने की मांग की।

यह भी पढ़ें: परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, जैसे ही शव से हटा कपड़ा तो उड़ गए होश, देखें वीडियो-

पुलिस टीम पर किया फायर

कर्मचारियों के तेवर देख पुलिस सकते में आ गई। इसके बाद कई थानों की पुलिस को बुलाकर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को आता देख किसी अज्ञात शख्‍स ने पुलिस पर फायर कर दिया। इससे क्षेत्र की ही नाबालिग लड़की को गोली लग गई और वह घायल हो गई। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। पथराव में एक दरोगा घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें:नर्सिंग की छात्रा को डॉक्टर बनाने की बात कहकर चिकित्सक ने निजी क्लिनिक में अकेले में बुलाया और फिर...

17 लोग हिरासत में

इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाशी के लिए घर-घर जाकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली और 17 लोगों को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह का कहना है कि पथराव में घायल दरोगा और नाबालिग लड़की दोनों ही सकुशल हैं। किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है। कानून-व्यव्यस्था बनाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।