मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में ही सोमवार को सुनील राठी की कोर्ट में तारीख थी। भारी तादात में पुलिस कर्मी उसको लेकर बागपत हवालात पहुंचे, जिसके बाद उसको कोर्ट में पेश किया गया। लाल टी-शर्ट पहने सुनील राठी आज भी अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिया। खाकी के बीच में सुनील राठी के हाथ में कागज, सिर पर लाल टोपी, आंखों में चश्मा और लाल टी-शर्ट पर बाॅस का लोगो था। जो लोग उसे जानते नहीं थे, वे जरूर पूछ रहे थे कि यह कौन है, जिसके पास इतनी सुरक्षा है। सुरक्षा कारणों के कारण सुनील राठी को जल्द ही दिल्ली तिहाड़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया।