मुरादाबाद: बीती नौ नवम्बर को पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में जमकर लूटपाट कर परिवार को मारापीटा था व् लाखों की नगदी व् जेवर लूट ले गए थे। यही नहीं परिवार के एक सदस्य की अंगुली तक काट दी थी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी थी। इस घटना अको लेकर लखनऊ तक हडकंप मच गया था। खुद एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को जल्द खुलासे के आदेश दिए थे। जब आज खुद सूबे के मुखिया डीजीपी शहर में आ रहे हैं तो बचाव के लिए पुलिस ने आनन फानन में मामले का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया और लूट का कुछ माल भी बरामद दिखाया।