8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम्पनी के गोदाम से लाखों रुपए की मशीनरी हुई चोरी

सुरक्षाकर्मियों पर पथराव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 26 Nov 2018, 10:53 PM IST

FILE

कम्पनी के गोदाम से लाखों रुपए की मशीनरी हुई चोरी

भरुच

भरुच तहसील के करगट गांव स्थित मरक्यूटर पेट्रोलियम कंपनी के गोदाम से रविवार सुरक्षाकर्मियों पर पथराव कर चोरों ने आठ मशीनरी चोरी कर फरार हो गए, जिसकी कीमत चार लाख रु पए बताई जा रही है। घटना की प्राथमिकी नबीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई।
भरुच तहसील के करगट गांव स्थित मरक्यूटर पेट्रोलियम कंपनी के सीनियर लॉजिस्टिक सुपरवाइजर के पद पर काम करने वाले लक्ष्मण प्रभु ने नबीपुर पुलिस स्टेशन में दी गई तहरीर में कहा कि उनकी कंपनी ने डीजीएच कंपनी के पास कांट्रेक्ट पर काम लेकर जमीन में तेल कुएं के लिए ड्रिलिंग का काम करती है। इन दिनों कंपनी का काम सीतपोण गांव में चल
रहा है।
कंपनी ने माल सामान रखने के लिए एक खेत किराए लिया है। कंपनी में रविवार रात सुरक्षा गार्ड रणजीत सिंह चौहाण और प्रदीप सिंह चौहाण डयूटी पर थे इसी दौरान वहां दो अज्ञात लोग पहुंचे। रोकने पर दोनों ने पथराव कर दिया जिस कारण तैनात सुरक्षा जवान डर कर समीप के अरहर के खेत में छिप गए। बदमाश परिसर से आठ ड्रिल बीट मशीन चोरी कर फरार हो गए। जिसकी कीमत आठ लाख रुपए बताई जा रही है।
राज्यपाल ने किया पुस्तक का विमोचन
गुजरात में आयोजित अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन में संघ प्रदेश दमण-दीव की डॉ. संध्या मेरिया ने भाग लिया और उनकी पुस्तक का विमोचन राज्यपाल ओपी कोहली ने किया। मेरिया ने बताया कि २३ से २५ नवम्बर तक अहमदाबाद के आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें देश-विदेश से लगभग तीन सौ कवयित्रियों ने भाग लिया। इसमें दमण के सरकारी महाविद्यालय में व्याख्याता पद पर कार्यरत डॉ. संध्या मेरिया ने भी काव्य प्रस्तुति दी और बाद में उनकी महिला सशक्तीकरण पर आधारित पुस्तक ये ज्वार कब रुकेगा... का विमोचन गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली ने
किया। कार्यक्रम में गुजरात के शिक्षा मंत्री सहित अनेक अतिथि उपस्थित थे।