10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक बार फिर बागपत पहुंचा मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी, इस वजह से खुद लेकर पहुंची पुलिस

भारी सुरक्षा रही तैनात बात करने से किया इनकार

2 min read
Google source verification

बागपत

image

Nitin Sharma

Nov 26, 2018

news

एक बार फिर बागपत पहुंचा मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी, इस वजह से खुद लेकर पहुंची पुलिस

बागपत।पूर्वाचल के डाॅन कहे जाने वाले मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के छह माह बाद सोमवार को उकसा हत्यारोपी सुनील राठी बागपत जेल पहुंचा।इस दौरान व्यवस्था आैर पुलिस का कड़ा इंतजाम रहा।कुछ समय पहले ही सुनील राठी को फतेगढ़ जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।अब इसी जेल से पुलिस सुनिल को लेकर बागपत जेल पहुंची।यह दूसरी बार है जब सुनील को मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत लाया गया।

यह भी पढ़ें-Video: इस प्राचीन मंदिर में एक साथ पहुंची 57 दूल्हों की बारात तो दिखा एेसा नजारा

इसलिए पुलिस सुनिल राठी को लेकर पहुंची बागपत

दरअसल बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में आज सोमवार को कुख्यात अपराधी सुनील राठी की पेशी लगी थी।इसी के लिए पुलिस दूसरी बाद सोमवार को सुनील राठी को मुन्ना बजरंगी हत्या मामले में बागपत कोर्ट लेकर पहुंची थी।इस दौरान किसी तरह की कोर्इ अनहोनी न हो। इसके लिए कड़ी पुलिसफोर्स तैनात की गर्इ।भारी सुरक्षा के बीच सुनील राठी की पेशी की गर्इ।वहीं बता दें कि सुनिल राठी पर बागपत जेल में पूर्वाचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप है।सुनील राठी पहले ही पुलिस के सामने हत्या को स्वीकार भी कर चुका है ।

यह भी पढ़ें-डायल 100 पर तैनात हेड कांस्टेबल की ड्यूटी खत्म होने से कुछ मिनटों पहले ही अचानक हो गर्इ मौत, सभी रह गये दंग

इस दौरान हुर्इ थी मुन्ना बजरंगी की हत्या

गौरतलब है कि बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मामले को लेकर पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की जून माह में बागपत कोर्ट में तारीख लगी थी। जिसको लेकर मुन्ना बजरंगी बागपत जेल में लाया गया था। इसी दौरान बागपत जेल में बंद सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया था। जेल में हथियार कहा से आये और हत्या कितने लोगों ने की यह सब अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वही जेल में हत्या के बाद जेल अधीक्षक बागपत सहित तीन कर्मियी को सस्पेंड कर दिया गया था।आज सुनील राठी को मुन्ना बजरंगी हत्या मामले को लेकर ही पेशी थी। इस दौरान बागपत पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था रही।