8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: यूपी के इस जिले में एक साथ मंदिर में पहुंची 57 दूल्हों की बारात तो दिखा एेसा नजारा

किसान नेता समेत कर्इ लोगों ने जोड़ो को दिया आर्शिवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 26 Nov 2018, 2:27 PM IST

news

Video: यूपी के इस जिले में एक साथ मंदिर में पहुंची 57 दूल्हों की बारात तो दिखा एेसा नजारा

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव चारौली में प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर समिति व क्षेत्र के एक प्रसिद्ध समाज सेवी द्वारा एक बार फिर ऐतिहासिक कदम उठाते हुए निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।इसमे 57 निर्धन कन्याओं का विवाह हिन्दू-रीति रिवाज से संपन्न कराया गया।इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे खास बात ये रही कि इन सभी 57 निर्धन कन्याओ का विवाह परिजनों की सहमति से कराया गया।ग्रामीणों ने विवाह में सभी जोड़ो को घरेलू इस्तेमाल के सभी सामान भी दहेज के रूप में दिये गये।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिंक स्थल, योगी सरकार खर्च करेगी इतनी मोटी रकम

61 जोड़ो का विवाह किया था तय पहुंचे 57 जोड़े

दरअसल थाना तितावी क्षेत्र के गांव चारौली अटाली के जंगलों में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गांव के प्रसिद्ध समाजसेवी मुकेश बंसल द्वारा मंदिर समिति व ग्रामीणों के सहयोग से रविवार को पांचवा सामूहिक निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आज 61 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाना था। लेकिन चार जोड़े विवाह स्थल पर नहीं पहुंचे। जिसके चलते 57 जोड़ों का ही हिंदू रीति रिवाज विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ सामूहिक विवाह कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने सभी वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में दूल्हा आैर दुल्हन समेत कर्इ लोग अलग अलग राज्यों जैसे हरियाणा के जींद, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले सहित उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ ,बागपत, बिजनौर और शामली सहित अलग-अलग स्थानों से आए हुए थे।पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिली। क्योंकि यह पहला नजारा था।जहां 57 बारात एक साथ एक स्थान पर देखने को मिली।इसमें बारात के खाने का भी प्रबंध यही पर रखा गया था।

यह भी पढ़ें-Video: हेड कांस्टेबल की ड्यूटी खत्म होने से पहले ही एेसे चली गर्इ जान, साथी भी रह गये हैरान

इससे पहले भी हो चुकी है इतनी शादी

वहीं बता दें कि इस प्राचीन शिव मंदिर में 31 अक्टूबर 2017 में भी 9 कन्याओं , 18 मार्च 2018 को 11 कन्याओं , 4 मार्च 2018 को 21 और उसके बाद 31 कन्याओं का विवाह समाजसेवी द्वारा संपन्न कराया गया था। समाजसेवी मुकेश बंसल का कहना है कि आगे भी वे इस तरह गरीबों की मदद करते रहेंगे।