10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजनोर
Video: हेड कांस्टेबल की ड्यूटी खत्म होने से पहले ही एेसे चली गर्इ जान, साथी भी रह गये हैरान
Play video

Video: हेड कांस्टेबल की ड्यूटी खत्म होने से पहले ही एेसे चली गर्इ जान, साथी भी रह गये हैरान

अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टरों ने मृत घाेषित किया

Google source verification

बिजनौर।यूपी के बिजनौर जिले में स्थित धामपुर थाना क्षेत्र के 100 डायल पर तैनात हैड कांस्टेबल की ड्यूटी से अाधा घंटे पहले ही अचानक कुछ एेसा हुआ कि मौत हाे गर्इ।उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर आलाधिकारियों द्वारा गिरिराज के शव को बिजनौर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।साथ ही मृतक हैड कॉन्स्टेबल गिरिराज के घर सूचना दे दी गर्इ।

ड्यूटी खत्म होने से आधा घंटे पहले खत्म हो गर्इ जिंदगी

100 डायल पर तैनात हैड कांस्टेबल गिरिराज सिंह PRV 2451 पर तैनात थे। रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कि ड्यूटी खत्म होने से आधा घंटे पहले रविवार सुबह 7:30 बजे अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके चलते ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों व हमराह द्वारा गिरिराज को धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक हैड कॉन्स्टेबल गिरिराज बदायूं जिले के इस्लामनगर के रहने वाले थे। जिनकी पोस्टिंग बिजनौर के धामपुर में 100 डायल पर थी। आज सुबह गिरिराज की अचानक तबियत बिगड़ने से उनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर आलाधिकारियों द्वारा गिरिराज के शव को बिजनौर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक हैड कॉन्स्टेबल गिरिराज के घर सूचित कर दिया गया है।