AIMIM द्वारा लखनऊ में 29 नवम्बर को मुस्लिम आरक्षण की मांग के लिए विशाल जनसभा बुलाई गयी है। जिसके लिए शहर शहर AIMIM आम सभाएं बुलाकर लोगों से वहां पहुचन की अपील कर रहा है। लेकिन शहर में AIMIM के नेता गुलाम मुस्तफा ने आम सभा के मंच से मुस्लिम आरक्षण की बजाय राम मन्दिर को लेकर AIMIM के नेता ने भरी सभा में भड़काऊ भाषण देते हुए मंच से एलान कर दिया कि हिन्दुस्तान का मुसलमान बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। आर एस एस ,शिव सेना ,विहिप ,बजरंग दल ,राम सेना को फिरका परस्त ताकत बताते हुए मंच से चेतावनी दी कि जिस दिन अली की सेना निकल गयी तो तुम्हे बचाने वाला नहीं होगा। बाबरी मस्जिद को अपने दिलों की धडकन बताते हुए खुले आम मंच से प्रधान मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम लेकर धमकी दे डाली कि याद रखो अगर तुमने उसको बनाने की कोशिश की तो तुम्हारे हाथ तोड़कर तुम्हारा सर कलम कर दिया जाएगा। हम सुप्रीम कोर्ट की बात मानेंगे और जो कोर्ट से अलग चलेगा उसकी जिन्दगी मौत के बराबर होगी।