मेरठ. मेरठ के थाना मेडिकल अंतगर्त पोस्टमार्टम हाउस में हुई एक घटना से हड़कंप मच गया। घटना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। इसके बाद थाना मेडिकल पुलिस को मौके पर भेजा गया, लेकिन पुलिस भी घटना की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई। परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि कई घंटे बाद गुत्थी अपने आप ही सुलझ गई। बता दें कि पोस्टमार्टम हाउस से कुछ लोग वीरपाल नामक एक व्यक्ति का शव लेकन पहुंचे थे, लेकिन उन्हें पता चला कि सरूरपुर से आए भूपेश नाम के व्यक्ति का भी पोस्टमार्टम हुआ था। भूपेश के परिजन वीरपाल का शव ले गए। इस लापरवाही पर परिजनों ने बखेड़ा कर दिया। उधर, भूपेश के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों को जैसे ही पता चला कि वह भूपेश नहीं कोई आेर है तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद वे उस शव को वापस लेकर मेरठ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तक जाकर मामला शांत हुआ।