मेरठ। आज के दौर में भी लोग अंधविश्वास के जाल में फंस रहे हैं। गांवों व कस्बों में लोग तांत्रिकों के जाल में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेते हैं लेकिन अगर एक डॉक्टर युवती ऐसा करे तो आश्चर्य होता है। मेरठ में एक डॉक्टर युवती का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उसने अजमेर के तांत्रिक के जाल में फंसकर रुपये गंवा दिए।