8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में एक और लव जिहाद का मामला. पीड़िता ने सुनाई आपबीती तो पुलिस के भी उड़ गए होश

युवती ने इलाके के दूसरे समुदाय के युवक पर धर्म बदलकर शादी करने और घर में बंधक बनाकर रखने की शिकायत पुलिस से की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 28 Nov 2018, 10:54 AM IST

moradabad

यूपी के इस शहर में एक और लव जिहाद का मामला. पीड़िता ने सुनाई आपबीती तो पुलिस के भी उड़ गए होश

संभल: जनपद के हयात नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने इलाके के दूसरे समुदाय के युवक पर धर्म बदलकर शादी करने और घर में बंधक बनाकर रखने की शिकायत पुलिस से की है। युवती दिल्ली की रहने वाली है। किसी तरह बीते सोमवार को घर से भागी और भाजपा नेताओं के पास पहुंची जहां से उसे पुलिस को सौंप दिया गया। वहीँ आरोपी युवक फरार हो गया है।

बड़ी खबर: एडीजी के घर में एसपी सिटी पर हमला, मचाया शोर फिर भी हो गए घायल!

तीन महीने से कैद थी

3 महीने से उसके घर में कैद छात्रा सोमवार रात किसी तरह युवक के चंगुल से छूट कर बीजेपी के जिला अध्यक्ष के दफ्तर पहुंच गई। इस दौरान आरोपी युवक का भाई लड़की का पीछा करने की कोशिश की। लोगों ने जब देखा कि वह एक लड़की का पीछा कर रहा है तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा- अब मुझे सलमान खान के इस उपनाम से बुलाया जाए, जानिये क्यों

दिल्ली में हुआ प्यार

आरोपी युवक संभल जनपद के हयात नगर थाना क्षेत्र के हसन पुर गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में सैलून में काम करता था। इसी दौरान उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के बीए की एक छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने लड़की को बताया कि वह हिंदू है। तीन महीने पहले दोनों ने शादी कर ली और उसे लेकर वह अपने घर संभल पहुंच गया।

पुलिस ने पब्लिक के सामने बजाया ढोल और कर दी यह मुनादी, गौतस्‍करों में मचा हड़कंप- देखें वीडियो

जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

लड़की का कहना है कि मेरा यहां जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया और मुस्लिम रीति-रिवाज जबरदस्ती सिखाए जाने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई और मुझे बांधकर घर में कैद किया गया। सोमवार रात को लड़की किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही और बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के घर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

बड़ी खबर: अगले साल यूपी सरकार के कर्मचारियों को नहीं मिलेंगी ये छुट्टियां

परिजनों ने की पिटाई

बीजेपी नेता ने पीड़ित लड़की को हयात नगर थाने भेज दिया। वहां पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने जब पीड़िता को थाने से भगा दिया तो वह सड़क पर भटक रही थी। इसी दौरान लड़के के भाई ने उसका पीछा किया और उसे जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों ने जब ये देखा तो उन्होंने लड़की की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बड़ी खबर: सेना के आयुध डिपो में जबरदस्त विस्फोट, यूपी के इस जिले का लाल हुआ शहीद

आरोपी फरार

मामला पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवक और उसके परिवारवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार है।पुलिस पीड़ित छात्रा के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।