8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: एसपी सिटी पर कुत्‍ते ने किया हमला तो…

मेरठ में एडीजी जोन के घर पहुंचे एसपी सिटी पर किया उनके पालतू कुत्‍ते ने हमला, विभाग में चल रही है चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 Nov 2018, 1:59 PM IST

Meerut ADG Zone

बड़ी खबर: एडीजी के घर में एसपी सिटी पर हमला, मचाया शोर फिर भी हो गए घायल!

मेरठ। आज मेरठ के पुलिस महकमे में एक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मामला एसपी सिटी से जुड़ा हुआ है तो इसका चर्चा में बने रहना भी लाजिमी है। बताया जा रहा है क‍ि एडीजी जोन के घर पहुंचे एसपी सिटी पर पालतू कुत्‍ते ने हमला कर दिया था। इस बीच एसपी सिटी ने शोर भी मचाया लेकिन कुत्‍ते ने उन्‍हें काट लिया। हालांकि, इस मामले में एडीजी जोन का कहना है क‍ि उनका पालतू कुत्‍ता किसी को नहीं काटता है।

यह भी पढ़ें:पुलिस ने पब्लिक के सामने बजाया ढोल और कर दी यह मुनादी, गौतस्‍करों में मचा हड़कंप- देखें वीडियो

कुछ दिन पुराना है मामला

मामला कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एसपी सिटी रणविजय सिंह किसी काम से एडीजी जोन प्रशांत कुमार के घर पर गए थे। एडीजी के पास एक पालतू कुत्‍ता भी है। जैसे ही एसपी सिटी ने अंदर कदम रखा ताे पालतू कुत्‍ते ने उन पर हमला कर दिया। इस पर एसपी सिटी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर जब तक पुलिसकर्मी वहां पहुंचते तब तक कुत्‍ते ने उनके हाथ में काट लिया। इसके बाद एसपी सिटी को इंजेक्‍टशन लगवाने पड़े। हालांकि इस मामले को ज्‍यादा हवा नहीं दी गई। एडीजी जोन प्रशांत कुमार का कहना है क‍ि उनका पालतू कुत्‍ता किसी को काटता नहीं है। जबकि एसपी सिटी ने बताया कि मामला करीब एक सप्‍ताह पुराना है। कुत्‍ते ने काटा था पर ज्‍यादा नहीं।

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा- अब मुझे सलमान खान के इस उपनाम से बुलाया जाए, जानिये क्यों

एसपी ट्रैफिक की बेटी को भी काटा

वहीं बताया जा रहा है क‍ि सोमवार रात को एसपी ट्रैफिक संजीव कुमार बाजपेई के पालतू कुत्ते ने उनकी बेटी को काट लिया। खेल-खेल में कुत्‍ते ने उनकी बेटी को काटा है। उसका इलाज एक निजी अस्‍पताल में कराया गया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सेना के आयुध डिपो में जबरदस्त विस्फोट, यूपी के इस जिले का लाल हुआ शहीद