बुलंदशहर. लेह-लद्दाख में सेना के आयुध डिपो में हुए विस्फोट में यूपी का एक लाल शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान बुलंदशहर निवासी बृजेश के रूप में हुई है। बृजेश के शहीद होने की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात लेह-लद्दाख के आयुध डिपो में अचानक एक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से बृजेश शहीद हो गए। इसकी सूचना बृजेश के साथी फौजी ने परिजनों को फोन पर दी तो परिवार में कोहराम मच गया।