सहारनपुर. जातीय हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में निरुद्ध भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने जेल से रिहा होते ही अपने नाम के आगे से उपनाम 'रावण' को हटाने की घोषणा कर दी थी। दरअसल, अब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद खुद को चुलबुल पांडे कहलाना चाहते हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका आधिकारिक नाम चंद्रशेखर आजाद है और हो सकता है कल वह खुद को चुलबुल पांडे कहलाना पसंद करें।