दिल्ली पुलिस लिसाड़ी गेट के रहने वाले दो इनामी बादमाशों की तलाश में मेरठ आई हुई थी। इसको देखते हुए सोमवार रात को थाना लिसाड़ी गेट पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। वहीं, दूसरे बदमाश ने सरेंडर कर दिया। घायल बदमाश की पहचान समीर के रूप में हुई है। उसके साथी का नाम फुरकान है।