8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने पब्लिक के सामने बजाया ढोल और कर दी यह मुनादी, गौतस्‍करों में मचा हड़कंप- देखें वीडियो

बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस ने गौतस्‍करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 Nov 2018, 9:55 AM IST

Bulandshahr

पुलिस ने पब्लिक के सामने बजाया ढोल और कर दी यह मुनादी, गौतस्‍करों में मचा हड़कंप

बुलन्दशहर। जनपद के बहुचर्चित इनामी भगोड़े गौतस्करों के यहां मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा-82 के तहत मुनादी कराई। साथ ही उनके आवासों के दरवाजों पर कुर्की के नोटिस चिपका दिए। कुर्की की जानकारी भी पुलिस ने ढोल नगाड़े बजवाकर दी।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: अगले साल यूपी सरकार के कर्मचारियों को नहीं मिलेंगी ये छुट्टियां

25-25 हजार का इनाम किया है घोषित

आपको बता दें कि खुर्जा के रहने वाले गौतस्करों पर हाल ही में एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। आरोपियों पर तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। मंगलवार को पुलिस ने गोतस्कर आरिफ के घर पहुंचकर मुनादी कराई। आरिफ के दरवाजे पर कुर्की का नोटिस भी चिपकाया गया है। बुलंदशहर एसएसपी पहले ही आरिफ और उसके दो भाइयों सहित पांच लोगों पर 25-25 हजार के इनाम की घोषणा कर चुके हैं। अब अगर आरिफ और उसके भाई एक महीने के भीतर कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो उनकी चल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सेना के आयुध डिपो में जबरदस्त विस्फोट, यूपी के इस जिले का लाल हुआ शहीद

40 से ज्‍यादा मामले दर्ज हैं आरिफ पर

गोतस्‍करी का मुख्य आरोपी हाजी आरिफ बुलंदशहर के खुर्जा के हसनगढ़ इस्लामद का रहने वाला है। उस पर 40 से भी ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि यह एक प्रक्रिया थी और अगर तय समय तक इन लोगों ने सरेंडर नहीं किया तो इनकी न सिर्फ मुश्किलें बढ़ जाएंगी बल्कि इनकी संपत्ति की कुर्की और नीलामी की कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: यूपीः सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज में रैंगिग ! 40 से अधिक फ्रैशर काे मुर्गा बनाकर बाल काटने का आराेप