उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद उल हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना सामने आई है। वर्ष 2018 बैच के 45 से अधिक फ्रेशर स्टूडेंट ने प्राचार्य से मिलकर सीनियर स्टूडेंट्स पर रैगिंग करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने मुर्गा बनाने और उनके बेढंग तरीके से बाल काटने के साथ साथ उन्हें गंजा कर दिए जाने की शिकायत की है। रैगिंग की यह घटना सामने आने पर कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। देर रात तक इस मामले को लेकर रैगिंग कमेटी की मीटिंग चलती रही। फिलहाल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि रैगिंग करने वाले स्टूडेंट्स की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।