8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: खुर्जा में पकड़ा गया पाकिस्‍तान का संदिग्‍ध जासूस, इस बड़े सैन्‍य क्षेत्र के प्रतिबंध‍ित दस्‍तावेज मिले

स्वाट, खुफिया एजेंसी और पुलिस ने शुक्रवार रात को बुलंदशहर में खुर्जा से संदिग्‍ध एजेंट को गिरफ्तार किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Oct 2018, 1:31 PM IST

Bulandshahr

Video- बड़ी खबर: खुर्जा में पकड़ा गया पाकिस्‍तान का संदिग्‍ध जासूस, इस बड़े सैन्‍य क्षेत्र प्रतिबंध‍ित दस्‍तावेज मिले

बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का जाल एक बार फिर उजागर हुआ है। स्वाट, खुफिया एजेंसी और पुलिस ने शुक्रवार रात को बुलंदशहर में खुर्जा से संदिग्‍ध एजेंट को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, संदिग्‍ध एजेंट पहले भी रोहतक की गोपनीय सूचना पाकिस्तान भेज चुका है। वह अब तक दो बार पाकिस्‍तान भी जा चुका है।

यह भी पढ़ें:पेटीएम मालिक से रंगदारी मांगने की आरोपी सोनिया की भाभी ने खाेला राज

खुर्जा देहात से पकड़ा गया संदिग्‍ध

एसपी सिटी परवीन रंजन सिंह का कहना है क‍ि सूचना मिलने के बाद स्‍वाट टीम प्रभारी विवेक शर्मा और तपेश्‍वर शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने शुक्रवार रात को संदिग्‍ध एजेंट को खुर्जा देहात से पकड़ा है। खुर्जा का रकने वाला जाहिद आईएसआई के संपर्क में हैं। वह यहां से सैन्‍य क्षेत्रों की सूचनाओं को पाकिसतान भेजता है। तलाशी लेने पर उकसे पास से प्रतिबंधित दस्‍तावेज भी मिले हैं। संदिग्‍ध यहां से सेना से संबंधित जानकारियां पाकिस्‍तान भेजता है। उनका कहना है क‍ि कराची में उसकी मौसी रहती हैं। वह दो बार पाकिस्‍तान भी जा चुका है। पहले उसने रोहतक से संबंधित जानकारी पाकिस्‍तान भेजी थी। जाहिद व्‍हाट्स ऐप के माध्‍यम से बात करता था। उसके मोबाइल फोन के डाटा को चेक कराया जा रहा है। साथ ही खुफिया विभाग व पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: अस्‍पताल में लगी भीषण आग, मरीजों को इस तरह बचाया गया- देखें तस्‍वीरें

मेरठ कैंट के भी मिले दस्‍तावेज

पुलिस के अनुसार, जाहिद लगातार मेरठ कैंट के संपर्क में भी है। उसके पास से जो दस्‍तावेज मिले हैं, उनमें मेरठ कैंट के भी हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। इसके अलावा उसके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। अगर उनकी संलिप्‍तता पाई गई तो उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। वह ज्‍यादा पढ़ा-लिखा नहीं है और फैक्‍ट्री में काम करता है। जाहिद खुर्जा के मोहल्ले तरीनान में रहता है। वह पॉटरी फैक्‍ट्री में काम करता है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में सेना की स्पेशल सेल के हवाले किया गया आरोपी जवान, अब होगी एेसे पूछताछ

जाहिद ने आरोपों से किया इंकार

वहीं, संदिग्‍ध एजेंट जाहिद का कहना है क‍ि उसने ऐसा कोई काम नहीं किया है। वह 2012 और 2014 मे अपने रिश्‍तेदारों से मिलने पाकिस्‍तान गया था। उसकी उनसे भी ऐसी कोई बात नहीं हुई। 2014 में वापस आने के बाद उसके पास अज्ञात कॉल आई थी, लेकिन उससे भी सामान्‍य बातें हुई थीं। उसका कहना है कि उसके खाते में 5 लाख रुपये नहीं हैं। उसके पास तो उसकी कमाई के बस 70-80 हजार रुपये ही हैं।