
करवा चौथ मनाने घर आया फौजी, लेकिन रात में हुआ कुछ ऐसा कि अब रुक नहीं रहे आंसू
बुलंदशहर. जहां देशभर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं करवा चौथ मनाने घर आए एक फौजी की पत्नी की लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फौजी और उसकी पत्नी के बीच पर गहने दिलाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। मृतका के मायके वालों ने पुलिस में तहरीर दी है।
दरअसल, मामला बुलंदशहर जिले के नरौरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि फौजी जम्मू के सांबा सेक्टर में तैनात था। हाल ही में वह छुट्टी लेकर घर आया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करवाचौथ के मौके पर गहने दिलाने को लेकर फौजी का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद फौजी की पत्नी की फौजी की लाइसेंसी पिस्टल से संदिग्ध परिस्तिथियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है।
Published on:
27 Oct 2018 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
