9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका से मिलने आया था युवक, पार्क में बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत… अस्पताल में छोड़कर युवती फरार

बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए बागपत के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर एक युवती उसे अस्पताल लाई और खुद को पत्नी बताया, लेकिन मौत के बाद वह वहां से फरार हो गई।

2 min read
Google source verification
जांच करती पुलिस सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट Ai

जांच करती पुलिस सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट Ai

बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक बागपत से बुलंदशहर आया था। तबीयत बिगड़ने पर एक युवती उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची और खुद को उसकी पत्नी बताया, लेकिन युवक की मौत होने के बाद वह मौके से फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की अचानक मौत हो जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक बागपत जिले से अपनी प्रेमिका से मिलने बुलंदशहर आया था। युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद एक युवती उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद युवती अस्पताल से अचानक गायब हो गई। मृतक की पहचान बागपत जिले के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव फतेहपुर पूठी की रहने वाले विनोद (34) पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विनोद पंजाब में नौकरी करता था। और कुछ दिनों से अपने गांव आया हुआ था। रविवार सुबह वह घर से यह कहकर निकला था कि उसके मालिक का एक्सीडेंट हो गया है। उसे वहां जाना है।

मृतक के मोबाइल से एक महिला ने परिजनों को दी सूचना

दोपहर करीब 12 बजे विनोद के मोबाइल से एक महिला ने उसके भाई प्रदीप को फोन किया। और बुलंदशहर आने के लिए कहा। महिला ने बताया कि विनोद का एक्सीडेंट हो गया है। इसी बीच जिला अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की मौत हो गई है। और एक युवती खुद को उसकी पत्नी बता रही है।

पुलिस के पहुंचते ही युवती अस्पताल से हुई फरार, खोज में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही कालाआम चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। लेकिन तब तक युवती वहां से जा चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि युवक और युवती पहले किसी होटल में गए थे। आशंका है कि युवक ने वहां किसी शक्तिवर्धक दवा का ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया था। इसके बाद दोनों मलका पार्क पहुंचे। जहां युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। और उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं अस्पताल तक युवक को लाने वाली युवती की तलाश की जा रही है।