14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवर ने नहीं मानी भाभी की बात तो मार डाली, बेटी का भी दबाया गला, फिर खुद फांसी पर लटकी

एक महिला ने देवर के साथ रहने की जिद पूरी न होने पर पहले अपनी 4 वर्षीय मासूम बेटी और देवर की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। तीनों का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला।

3 min read
Google source verification
Crime news, murder case, up police, crime in up, up news today, Bulandshahar News in Hindi, Latest Bulandshahar News in Hindi, Bulandshahar

भाभी देवी सरकार और देवर सरल सरकार की फाइल फोटो।

सुबह की शांत हवा अचानक सन्नाटे में बदल गई। रेलवे लाइन के किनारे खड़े एक पेड़ से महिला का शव लटक रहा था…और ठीक नीचे जमीन पर एक चार साल की मासूम बच्ची और एक युवक की लाश पड़ी थी। बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में सामने आई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे

पूरा मामला खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरूपुर गांव का है। शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन की नियमित जांच कर रहे इंजीनियरिंग विभाग के कीमैन सोनपाल को पापड़ी के पेड़ पर एक महिला का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। जब वह पास पहुंचे तो पेड़ के नीचे एक बच्ची और एक युवक का शव पड़ा देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत 112 पर पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।

सुबह करीब 7:55 बजे कंट्रोल रूम में सूचना पहुंचने के बाद खुर्जा देहात और नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआत में तीनों शवों की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन पहनावे से वे पश्चिम बंगाल के मजदूर प्रतीत हो रहे थे। आसपास काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ के बाद उनकी पहचान हुई।

मृत महिला की पहचान देवी सरकार (32) के रूप में हुई। युवक उसकी देवर सरल सरकार (28) और बच्ची उसकी चार साल की बेटी सावंती निकली।

पॉटरी का काम करता था परिवार

पुलिस जांच में सामने आया कि देवी सरकार और उसका पति अपेश्वर सरकार खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित अमित पॉटरी में मजदूरी करते थे और वहीं बने कमरे में रहते थे। देवर सरल सरकार पास के मुंडाखेड़ा स्थित डीलक्स पॉटरी में मजदूरी करता था और नेहरूपुर में किराए पर रहता था।

देवर से करीब 28 मिनट बात

जांच के दौरान पुलिस को एक चौंकाने वाली बात पता चली। पुलिस के अनुसार, महिला और उसके देवर के बीच अक्सर बातचीत होती थी। 11 मार्च को देवी और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद देवी ने अपने देवर को फोन किया और करीब 28 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। उसी के बाद देवी अपनी चार साल की बेटी को लेकर देवर के पास चली गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बेटी सावंती और देवर सरल की मौत गला दबाने से हुई, जबकि महिला की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर बिसरा सुरक्षित रख लिया है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं पहले किसी जहरीले पदार्थ या नींद की गोली तो नहीं दी गई थी।

देवर पर बना रही थी शादी क दबाव

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पति ने बताया कि उसका छोटा भाई सरल अविवाहित था। पत्नी देवी अक्सर उसके साथ रहने की जिद करती थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था। कई बार वह देवर के पास भी चली जाती थी। देवी उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन सरल ने शादी से इनकार कर दिया था।

पुलिस का अनुमान है कि शादी से इनकार के बाद देवी ने पहले देवर और अपनी मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या की, और फिर खुद रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

14 साल पहले हुई थी शादी

देवी सरकार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के पूर्वा मल्लापुरा गांव की रहने वाली थी। करीब ढाई महीने पहले वह अपने पति के साथ खुर्जा मजदूरी करने आई थी। वहीं, उसका देवर करीब 6 महीने से यहां काम कर रहा था।

पति अपेश्वर सरकार ने बताया कि उसकी शादी देवी से करीब 14 साल पहले हुई थी। उनके 2 बच्चे थे। दस साल का बेटा ईशी सरकार पश्चिम बंगाल में अपने दादा के पास रहकर पढ़ाई कर रहा है।