मेरठ

लॉकडाउन में आस्ट्रेलिया से आयी कॉल पर पुलिस ने की बुजुर्ग महिला की मदद, हो रही तारीफ

Highlights मेरठ के लाल क्वार्टर्स रजबन बाजार का मामला आस्ट्रेलिया में रहती है 80 वर्षीय बुजुर्ग की बेटी यूपी 112 पर कॉल के बाद हुई बुजुर्ग की मदद      
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2020, 10:25 AM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन में पुलिस बेहतर काम कर रही है। लोगों की मदद के साथ ऐसे काम भी कर रही है, जो कभी पहले नहीं सुने। मेरठ कैंट क्षेत्र के रजबन लाल क्वार्टर्स में रहने वाली 80 साल की बुजुर्ग की पुलिस ने ऐसी मदद की कि सब जगह तारीफ की जा रही है।

मेरठ कैंट लाल क्वार्टर्स में रहने वाली 80 वर्षीय जगदीप कौर की बेटी आस्ट्रेलिया में रहती है। यहां जगदीप अकेले रहती हैं। उनके पास उनका पालतू डॉग भी रहता है। लॉकडाउन में डॉग बीमार हो गया। डॉग की बीमारी की खबर सुनकर बुजुर्ग महिला की बेटी ने यूपी 112 को कॉल किया और बताया कि उनकी बुजुर्ग मां का सहारा पालतू डॉग ही है और वह बीमार है। लॉकडाउन के चलते वह उसका इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जा सकती हैं। इसके बाद सदर थाने की 0551 नंबर पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजेंद्र बालियान होमगार्ड अशोक कुमार रजबन में बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे।

बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि बीमार डॉग का इलाज कराना है। पहले तो पुलिसकर्मी सोच में पड़ गए। हेड कांस्टेबल ने एसओ सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता को फोन करके इसके बारे में बताया। सभी असमंजस की स्थिति में थे। तभी एसओ सदर ने एक पशु चिकित्सक से बात की उसके बाद पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी महिला और उसके पालतू डॉग को लेकर डॉक्टर के यहां पहुंचे। डॉग का इलाज कराया गया और फिर दोनों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से उनके घर पर छोड़ दिया। पुलिस के इस कार्य की चारों ओर तारीफ हो रही है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप