मेरठ

होटल में जब पहुंची पुलिस तो भीतर का नजारा देख रह गई दंग

पुलिस इन मामलों को पकड़ने के बावजूद मामूली कार्रवार्इ कर रही    
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2018, 2:50 PM IST
meerut
यूपी के इस शहर में पुलिस नहीं रोक पा रही यह काम, पकड़ने के बावजूद कर रही यह कार्रवार्इ

मेरठ। मेरठ के होटलों में अय्याशी पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद भी नहीं रूक रही है। मेरठ हाइवे पर स्थित होटल हो या फिर शहर के भीतर स्थित होटल। पुलिस की कार्रवाई में कोई न कोई युगल पकड़ में आ ही जाता है। ऐसे ही मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल पर शाम को पुलिस ने छापा मारकर एक युगल को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया। हालांकि, कुछ देर बाद ही पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ मामूली धाराओं में कार्रवार्इ करते हुए युगल को छोड़ दिया। तीन दिन पहले दिल्ली रोड पर गेस्ट हाउस संचालक की हत्या भी इसी वजह से हुर्इ थी।

सेक्स रैकेट का अड्डा बन रहे होटल

शहर के कर्इ होटल सेक्स रैकेट का अड्डा बने हुए हैं। सूत्रों की मानें तो थानों की पुलिस से हर महीने इन होटलों से मोटी उगाही करके इन्हें मनमानी करने की छूट दी हुई है। वरना किसी होटल में एेसा काम हो, यह कैसे हो सकता है। जिसकी आड़ में ये होटल संचालक अपने यहां अय्याशी का सभी समान रखते हैं। देर शाम को मेडिकल पुलिस ने तेजगढ़ी चौराहा स्थित होटल पर छापा मारा। छापामार कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने एक कमरे का दरवाजा खोला तो उसके भीतर का नजारा देख पुलिस कर्मी भी दंग रह गए। कमरे के भीतर युगल आपत्तिजनक अवस्था में मिला। पुलिस ने दोनों काे पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले आए।

पुलिस की यह लीपापोती कार्रवार्इ

एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि होटल संचालक के खिलाफ सराय एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि युवक और युवती के बालिग होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। यह पूछे जाने पर कि वे क्या करने आए थे इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक होटल का संचालन पहले किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। पिछले माह होटल को तेजगढ़ी चौराहे पर रहने वाले व्यक्ति ने किराए पर ले लिया था। सूत्रों की मानें तो इस महीने होटल संचालक द्वारा थाना पुलिस को महीना नहीं दिए जाने पर ही पुलिस ने होटल पर यह कार्रवाई की है। हालांकि बाद में होटल संचालक से बात हो जाने पर उसका चालान मात्र सराय एक्ट में काट कर थाना पुलिस ने अपनी कार्रवार्इ पूरी कर ली।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला