मेरठ

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

Neela Drum Murder Case : मेरठ के सनसनीखेज 'नीला ड्रम' सौरभ हत्याकांड में कोर्ट में अंतिम बहस तेज। पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने नींद की दवा देकर की थी मर्चेंट नेवी अफसर की हत्या, शव के टुकड़े कर ड्रम में भरा था सीमेंट। पढ़ें गवाहों के चौंकाने वाले बयान।

2 min read
Jun 06, 2026
Neela Drum
नीला ड्रम हत्याकांड में मुख्य गवाहों के दर्ज हुए बयान, PC- Patrika

मेरठ(Neela Drum Murder Case)। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मार्च 2025 में हुए सनसनीखेज नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में शुक्रवार को जिला न्यायालय में चौथे चरण की फाइनल बहस हुई। अभियोजन पक्ष ने जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में गवाहों के महत्वपूर्ण बयानों को पेश किया, जिसमें मेडिकल स्टोर संचालक, डॉक्टरों और नीला ड्रम काटने वाले मजदूर के बयान शामिल थे।

सौरभ राजपूत, एक पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी, अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और बेटी के साथ मेरठ में रहते थे। आरोप है कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की निर्मम हत्या कर दी।

3 मार्च 2025 को सौरभ को नींद की दवाएं देकर बेहोश किया गया, फिर चाकू से वार कर हत्या की गई। शव के टुकड़े करके सिर, कलाइयां और धड़ अलग किए गए। इन टुकड़ों को एक बड़े नीले ड्रम में भरकर सीमेंट का घोल डाल दिया गया ताकि लाश गल न जाए और सबूत मिट जाए।

पुलिस को जब ड्रम मिला, तो मजदूरों ने उसे काटा तो अंदर से सिर कटी लाश, कलाइयां, उस्तरा, चाकू और सीमेंट निकले। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

शुक्रवार की सुनवाई में क्या हुआ?

अभियोजन पक्ष के जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने कोर्ट को गवाहों के बयानों की विस्तृत जानकारी दी:

  • डॉ. अरविंद देशवाल (मेडिकल स्टोर संचालक के अनुसार): मुस्कान बुखार और कमजोरी की शिकायत लेकर आई थी। उन्हें सामान्य दवाएं लिखी गईं।
  • मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी : डॉक्टर के पर्चे पर एक लड़की (मुस्कान) ने नींद की दवाएं खरीदीं।
  • अशोक कुमार (नीला ड्रम काटने वाला मजदूर): पुलिस ने मोर्चरी बुलाकर ड्रम काटने को कहा। ड्रम से सीमेंट, तकिए के खोल, सिर कटी लाश, दो कलाइयां, उस्तरा और चाकू निकले। यह सौरभ का शव था।
  • डॉ. दिनेश सिंह चौहान (पोस्टमार्टम डॉक्टर): शव की कलाइयां अलग थीं, सिर कटा हुआ था। छाती पर चाकू के तीन वार, शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान और नशीला पदार्थ मिला।

ये बयान अभियोजन पक्ष के लिए मजबूत कड़ी साबित हो रहे हैं, जो दिखाते हैं कि हत्या पूर्व नियोजित थी और शव छिपाने की कोशिश की गई।

सौरभ लंदन से अपनी बेटी के जन्मदिन पर घर आए थे। मुस्कान और साहिल ने कथित तौर पर ब्लैक मैजिक/तांत्रिक विधि का भी सहारा लिया था। शव दो हफ्तों तक ड्रम में रखा रहा, जिससे पोस्टमार्टम में शरीर की हालत बेहद खराब हो चुकी थी।

मुस्कान जेल में रहते हुए एक बेटी को जन्म दे चुकी है। कोर्ट में कई बार भावुक दृश्य देखने को मिले हैं, जहां सौरभ की मां रेणु देवी मुस्कान को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं और फांसी की सजा की मांग की। अब इस मामले में सोमवार को आगे सुनवाई होगी। फाइनल बहस पूरी होने के बाद अदालत जल्द फैसला सुना सकती है।

Published on:
06 Jun 2026 12:57 pm
Also Read
View All
‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश

‘दीदी! कुछ लोग मेरी फील्डिंग सेट कर रहे हैं’, बहन को किया आखिरी कॉल और कुछ देर बाद कार में मिली भाई की लाश

Teenager Girl Murder: ‘फोन पर लड़के से बात करती थी किशोरी’, इसलिए मामा और सौतेले भाई ने मिलकर मार डाला, शव को रात के अंधेरे में जंगल में छिपाया

60 हजार का इनाम जीतने वाली नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का महज 3600 रुपये के विवाद में हत्या, मेरठ के नाले में मिला शव