मेरठ

20 दिन से गायब किशोरी आश्रम में रहती मिली, पड़ोसी से 500 रुपये उधार लेकर छोड़ दिया था घर

Highlights सहेली का बर्थडे मनाने के बाद गायब हो गई थी किशोरी परिजनों के साथ लोगों ने कई बार किया था हंगामा पड़ोसी से 500 रुपये उधार लेकर छोड़ा था किशोरी ने घर  
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 10:05 AM IST
missing.jpg

मेरठ। 14 नवंबर को सहेली का बर्थडे शाप्रिक्स माॅल में मनाने के बाद गायब हुई किशोरी दिल्ली के दिलशाद गार्डन के संस्कार आश्रम में रहती मिली। मेरठ पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि बड़ी बहन के डांटने पर वह पड़ोसी से 500 रुपये उधार लेकर घर से चली गई थी। किशोरी ने अपने माता-पिता के पास रहने से इनकार कर दिया है। वह अपनी नानी के यहां रहने की बात कर रही है।

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के मुताबिक कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी 14 नवंबर को लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों व लोगों में काफी गुस्सा था। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। किशोरी की सहपाठियों से भी जानकारी ली गई थी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के मुताबिक किशोरी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन अक्सर उसे पीटती थी। 14 नवंबर को भी उसे डांट दिया था। जिसके चलते वह एक पड़ोसी से 500 रुपये उधार लेकर बस से आनंद विहार पहुंची थी। रात भर वह बस अड्डा पर ही रही। अगली सुबह एक संस्था की कार्यकर्ता ने उसे आश्रम में पहुंचाया। जहां उसने अपने माता-पिता की मौत होने की झूठी जानकारी देकर रहना शुरू कर दिया था।

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी ने अपने माता-पिता के पास जाने से इनकार किया है। वह अपनी नानी के घर जाने की बात कह रही है। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी देकर नानी को बुलाया है। किशोरी की बहन पर स्थानीय लोगों ने पहले ही शक जताया था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला