मेरठ

Meerut : जिस मंदिर में कासिम बना बैठा था पुजारी उसमें हिन्दू संगठनों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, किया शुद्धिकरण!

Meerut : मेरठ के एक मंदिर में कासिम नाम का युवक पिछले एक वर्ष से पुजारी बनकर बैठा हुआ था। मामला खुलने पर अब ग्रामीणों में हनुमान चालीसा का पाठ करके मंदिर के शुद्धिकरण की बात कही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2025, 3:06 PM IST
Feature image

Meerut : मेरठ के गांव दादरी के जिस मंदिर में मुस्लिम युवक कासिम पुजारी बना बैठा था उसमें अब ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों ने संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि हनुमान चालीसा पढ़कर मंदिर का शुद्धिकरण किया गया है। मुस्लिम युवक पहचान छिपाकर लंबे समय से मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था। इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।

बढ़ता जा रहा विवाद

मेरठ थाना क्षेत्र के गांव दादरी में एक युवक मंदिर में पुजारी था। यह करीब एक वर्ष से मंदिर में पुजारी बना हुआ था। गांव वालों को शक हुआ तो इसकी जानकारी की गई। प्राथमिक पड़ताल में पता चला कि जो युवक मंदिर में पुजारी बना हुआ है वह मूल रूप से मुस्लिम है। पता चला कि मंदिर के पुजारी का असली नाम कासिम है। यह मामला सामने आने के बाद हंगामा हो गया और हिंदू संगठनों के लोगों में रोष फैल गया। लोगों का गुस्सा फूटा, तो उन्होंने इस कृत्य को आस्था के साथ-साथ लोगों की भावनाओं से भी खिलवाड़ बताया।

गांव में शांति, पर तनाव बरकरार

इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है लेकिन शांति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि, पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव में हालात सामान्य है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात किया गया है।

Updated on:
25 Jul 2025, 3:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप